ऊधमसिंह नगर : किच्छा पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, 2 तमंचों सहित 6 गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 23 जनवरी, 2022

किच्छा क्षेत्र इंदरपुर में निमार्णाधीन तेल कंपनी में कर्मियों को बंधक बना कर की गई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जब कि चार भागने में फसल हो गये। पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।

किच्छा पुलिस के मुताबिक ग्राम इंदरपुर में निमार्णाधीन तेल कंपनी में 16 जनवरी को बदमाशों ने राहुल पुत्र तेज प्रताप और उसके साथी को बंधक बना कर कंपनी से 10 लाख कीमती सामान लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरु कर दी।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों तक पहुँचने के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। शनिवार को पुलिस लालपुर क्षेत्र में चैंकिग कर रही। इसी दौरान एक वाहन में सवार लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस को संदेह होने पर वाहन को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसमें सवार 6लोगो को दबोच लिया।

पुलिस की पूछताछ में चार और नाम प्रकाश में आये। पुलिस ने लूटा गया माल के अलावा दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस फरार चारों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किये गये-किच्छा के ग्राम सैजना निवासी निसार अहमद, आसिफ हुसैन, महबूब शाह, बरेली के भोजपुरा टाडा घोटिया धोरा निवासी नाहिद उर्फ साहिद व थाना बिलासपुर के हजरतनगर निवासी मोहम्मद आसिफ तथा द्वारिका फेस 2धर्मपुर व स्थाई विवेकनगर ट्रांजिट कैंप निवासी आफताब बताया।

पुलिस टीम में सीओ ओम प्रकाश, निरीक्षक किच्छा अशोक कुमार, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसएसआई शंकर सिंह रावत, लालपुर चैकी प्रभारी पंकज कुमार, एसआई सर्विलांस विकास चैधरी, कपिल कांबोज, गौरव जोशी, दीपक जोशी, राजेन्द्र पंत के अलावा कांस्टेबल त्रिलोक पांडे, संजय यादव, रामेश्वर, अमर सिंह, पूरन गिरी, प्रमोद जोशी, प्रमोद, विनोद कन्याल, गणेश पांडे, पंकज बिनवाल आदि कर्मी शामिल रहे।