ऊधमसिंह नगर : पुलिस ने 10 लाख की अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 21 जनवरी, 2022

रुद्रपुर। लाखों की अफीम के साथ जिले के झनकईयां थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विक्री, अवैध शराब की रोकथाम के साथ ही संदिग्धों के विरुध कार्यवाही को आपरेशन क्रैक डाउन अभियान चलाया जा रहा है।

थानाध्यक्ष झनकईया के नेतृत्व पुलिस संदिग्धों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को पीछा करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से एक किलो 876 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम विकास कुमार निवासी ग्राम सकुटिया याकूबगंज थाना बहेड़ी जिला बरेली, प्रमोद कुमार, शिव चरण बताये। पूछताछ पर बरामद अवैध अफीम बदायूं उत्तर प्रदेश से लाकर नेपाल में ले जाकर बेचना बताया।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बरामद अवैध अफीम की बाजार में कीमत करीब 10 लाख रूपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फत्र्याल, एसआई प्रदीप शर्मा, एसआई मनोज देव, एचसीपी प्रताप सिंह मेहरा, रमेश जीना, ताजुद्दीन शामिल रहे।