ऊधमसिंह नगर में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता का समर्थकों सहित भाजपा से इस्तीफा, पूर्व मंत्री और भाजपा पर लगाये गम्भीर आरोप।

मीडिया ग्रुप, 21 जनवरी, 2022

ऊधमसिंह नगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा गदरपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद गदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र बजाज द्वारा पार्टी की सदस्यता से अपने समर्थकों सहित शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

रविंद्र बजाज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह भाजपा के साथ पिछले 32 वर्षों से जुड़े हैं। क्षेत्र में हजारों की संख्या में उनके समर्थक हैं। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में उनके नाम को नजरअंदाज किया गया है।

रविंद्र बजाज द्वारा पूर्व मंत्री अरविंद पांडे को टिकट दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अनदेखी की गई है। कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा से कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिर रहा है। पार्टी फोरम पर इस बात को बार-बार उठाने के बावजूद भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

श्री बजाज का क्षेत्र में काफी वर्चस्व है और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने से भाजपा को भारी नुकसान की संभावना व्यक्त की जा रही है।