ऊधमसिंह नगर : कांग्रेस महानगर किसान कार्यकारणी घोषित।

मीडिया ग्रुप, 14 दिसंबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामदयाल सिंह ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी व किसान कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के सहयोग से महानगर किसान कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सबकी जिम्मेदारी तय करते हुए आने वाली 16 तारीख को राहुल गांधी की विशाल सभा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की कि कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे व आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में तन मन धन से सहयोग करेंगे।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में प्रेम सिंह, बलविंदर सिंह, दीपक नेगी, चौधरी राम पाल सिंह, महेश चंद्र कांडपाल, कृपाल सहाय, शिव शंकर, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद हुसैन, दिनेश भंडारी, नवल कांडपाल, संजीव सिरोही आदि कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया।