ऊधमसिंह नगर : नजूल मुद्दे के समाधान पर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत।

मीडिया ग्रुप, 14 दिसंबर, 2021

रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। नजूल भूमि पर निवासरत निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मालिकाना हक से लाभान्वित करने हेतु नजूल नीति का प्रस्ताव पारित करने पर आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 36 आर्य पार्क में कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, एडवोकेट अशोक सागर एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी रंजीत सागर द्वारा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।

शिव अरोरा ने अपने संबोधन में पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय सुभाष चतुर्वेदी का स्मरण करते हुए कहा कि सुभाष चतुर्वेदी के कारण ही आज नजूल का मुद्दा हल हुआ है। यदि वह रुद्रपुर की धरती से इस आवाज को न उठाते तो आज कैबिनेट में प्रस्ताव भी पारित न होता।

उन्होंने आदर्श कॉलोनी के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों की वर्षो पुरानी मांग का स्थाई हल निकालने के लिए सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया और अब नजूल नीति लाकर भूमि पर मालिकाना हक दिया गया।

शिव अरोरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया, जिन्होंने इस मामले से सरकार को रूबरू कराने का काम किया। शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प को पूरा करने का काम किया है। साफ हो गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने इसे लोगों के संघर्ष की जीत बताया भाजपा 2022 में फिर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास की सोच और नीतियां ही जीत का आधार बनेंगी।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील कुमार, धर्मवीर सिंह, बब्लू सागर, शिव कुमार, अम्बर सिंह,चेतन कुमार, मोहित कककड़, किरन विर्क, मयंक कककड़, विकास कुकरेजा, सोनू वर्मा व अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।