ऊधमसिंह नगर : भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर किये गये याद।

मीडिया ग्रुप, 06 दिसम्बर, 2021

रूद्रपुर। भारत रत्न बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह समेत पार्षदों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर नें जीवन पर्यंत समाजो त्थान का कार्य एक मिशन के रूप में किया। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर ने हमारे देश का संविधान लिखा था जिसमें सभी जाति धर्म और सभी वर्गों का बराबर सम्मान किया और देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिया।

डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री थे और उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान लिखा डाॅक्टर अंबेडकर ने देश के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति को भी ऊपर लाने का पूर्ण प्रयास किया और सभी धर्म जाति वर्ग को संपूर्ण अधिकार दिए इसकी वजह से ही हमारा देश तरक्की कर पाया जिसको पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री,भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। उनकी जनतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना में ‘नैतिकता’ और ‘सामाजिकता’ दो प्रमुख मूल्य रहे हैं जिनकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में बढ़ जाती है।

इस अवसर पर पार्षद बबलू सागर,अंबर सिंह, प्रमोद शर्मा, विधान राय, भुवन गुप्ता, डाॅ राकेश सिंह, निमित्त शर्मा, सोनू अनेजा, सुनील कुमार, नरेश सागर आदि मौजूद थे।