मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला की क्रेन की चपेट में आने से मौत, चालक मौके से फरार

काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही राजकुमारी की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे टांडा उज्जैन चौराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, टांडा उज्जैन क्षेत्र निवासी महिला मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।