ऊधमसिंह नगर : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव घोषित, जानिए प्रत्याशियों के लिए क्या है योग्यता।

मीडिया ग्रुप, 29 जुलाई, 2025

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन, ऊधमसिंह नगर के वर्ष 2025-26 हेतु चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी नवीन चंद्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 01 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगी तथा मतदान 18 अगस्त 2025 को संपन्न होगा। मतदान स्थल जिला न्यायालय रुद्रपुर स्थित बार भवन में होगा।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है:-

नामांकन पत्र लेने की तिथि:
01 अगस्त 2025 (शुक्रवार)

नामांकन पत्र जमा करने की तिथि:
02 से 04 अगस्त 2025 (शनिवार से सोमवार)

नामांकन पत्रों की जांच:
05 अगस्त 2025 (मंगलवार)

नाम वापसी व प्रत्याशियों की अंतिम सूची:
06 अगस्त 2025 (बुधवार)

प्रत्याशियों का परिचय:
11 अगस्त 2025 (सोमवार)

मतदान: 18 अगस्त 2025 (सोमवार) प्रातः 9 से सायं 4 बजे तक

मतगणना व परिणाम घोषणा:
19 अगस्त 2025 (मंगलवार) प्रातः 11 बजे से

साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों के लिए अनुभव और नामांकन शुल्क की पात्रता भी निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद हेतु न्यूनतम 20 वर्षों का अनुभव और ₹11,000 नामांकन शुल्क निर्धारित है, वहीं उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष आदि पदों के लिए 5 से 15 वर्षों तक का अनुभव अनिवार्य है तथा नामांकन शुल्क ₹5,000 से ₹8,000 तक रखा गया है। कार्रवाई में सहायक चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं उमेश नाथ पाण्डेय भी उपस्थित रहे।