पूर्व विधायक ठुकराल के जन्मदिन पर हवन यज्ञ का आयोजन

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन में आहुति देकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

गौरतलब है कि इस वर्ष पूर्व विधायक ठुकराल ने बंटी कोली और अपने चचेरे भाई अरुण ठुकराल के निधन के चलते जन्मदिन पर कोई बड़ा कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद, ट्रांजिट कैंप लघु उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मंदिर में हवन यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास आर्य, विकास बंसल, राजू, कमलदीप सोनकर, राम अवतार सहित कई लोग उपस्थित रहे।