ऊधमसिंह नगर : दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे कंबल व गद्दे।

मीडिया ग्रुप, 28 अक्टूबर, 2021
रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने विगत दिनों रुद्रपुर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को 200 कंबल व गद्देे वितरण किये गये। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने रुद्रपुर की मलिन बस्तियों में जाकर लोगों का हालचाल जाना व उनको जरूरत का सामान उपलब्ध कराया और उनके खाने आदि की व्यवस्था भी कराई गयी। समिति के सदस्यों द्वारा भूतबंगला, खेड़ा, रम्पुरा, जगतपुरा अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को गद्दे व कंबल बांटे गये।

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष रीना जौहरी ने कहा कि जिन स्थानों पर बाढ़ का कहर बरपाया है समिति वहां जाकर लोगों को खाने के लिए भोजन उपलब्ध करा रही है। उनकी हर तरह से सहायता कर रही है।

समिति के महामंत्राी अमन सिंह ने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाये और लोगो की हर सम्भव मदद करे। वितरण करते वालो में समिति के रीना जौहरी, अमन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, विकास सक्सेना, विक्रांत जौहरी, मुकेश रस्तोगी समेत अनेको लोग मौजूद थे।