Viral Video: सांप को शैंपू से रगड़-रगड़ कर नहला रहा था शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर हर दिन हैरान करने वाले वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इनमें कई वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स दो मीटर लंबे सांप को शैंपू से रगड़-रगड़ नहला रहा है। वह सांप को इतने आराम से नहला रहा है, जैसे पालतू कुत्ता या बिल्ली हो। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को saleesh_thrissur नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में सांप को अच्छे से नहला रहा है। शख्स ने हाथ में शैम्पू लेकर सांप पर रगड़ रहा है। इसके बाद वह सांप के मुंह को साफ करने की कोशिश रहा है, लेकिन सांप उसके गले में लिपटने लगता है।

हालांकि शख्स ने फुर्ती दिखाते हुए सांप को गले से निकाल लेता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह एक काफी बड़ा सांप है। यह करीब 10-12 फीट लंबा होगा, लेकिन शख्स ने सांप को ऐसे पकड़े हुए है, जैसे कि कोई रस्सी हो। शख्स और सांप की इस जोड़ी को देखकर सभी हैरान हैं।

इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। इस वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सांप और शख्स की जुगलबंदी पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि उसके नहाने के बाद उसे पाउडर और काजल लगाकर तैयार करना मत भूलना। इस वीडियो पर कई लोगों ने शख्स को कई सलाह भी दिए हैं।