उधमसिंह नगर : कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

बाजपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दियोहरी निवासी गुरजीत सिंह ने तहरीर में कहा कि 29 नवंबर 2023 की रात वह कार से अपने घर जा रहा था।

तभी एक पैलेस के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। उसने कार रोकी जिस पर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने कार से उसका मोेबाइल और नकदी जबरन निकाल ली। तोड़फोड़ कर कार क्षतिग्रस्त कर दी।

वहां उसका बेटा जसवीर भी आ गया। आरोपियों ने मारपीट कर उसके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विकास, सुभाष, सर्वेश, ज्ञानचंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद