साल 2024 के व्रत-त्योहार की तारीखें, होली से लेकर रामनवमी, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक

01 जनवरी से नया साल शुरू हो जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना जनवरी से आरंभ होता है। इस बार नया साल 2024 सोमवार से शुरू हो रहा है। वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरूआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मघा नक्षत्र में होगी।

साथ ही साल के पहले दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी आयुष्मान योग भी बनेगा। सभी को नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है, साथ ही हर कोई साल में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीख को लेकर उत्सुक रहता है।

साल 2024 के पहले महीने में सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 01 नवंबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं साल 2024 में जनवरी से लेकर दिसंबर के महीने में कब-कब और कौन-कौन से व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।

साल 2024 के प्रमुख त्योहार और तारीखें 

  • 15 जनवरी – मकर संक्रंति
  • 14 फरवरी – बसंत पंचमी
  • 08 मार्च –  महाशिवरात्रि
  • 25 मार्च –   होली
  • 09 अप्रैल – चैत्र नवरात्रि
  • 17 अप्रैल – राम नवमी
  • 10 मई –  अक्षय तृतीया
  • 09 अगस्त – नाग पंचमी
  • 19 अगस्त – रक्षा बंधन
  • 26 अगस्त – जन्माष्टमी
  • 07 सितंबर – गणेश चतुर्थी
  • 03 अक्तूबर – शरद नवरात्रि
  • 12 अक्तूबर – दशहरा
  • 20 अक्तूबर – करवा चौथ
  • 29 अक्तूबर – धनतेरस
  • 01 नवंबर – दिवाली
  • 07 नवंबर – छठ पूजा

साल के पहले महीने यानी जनवरी में मकर संक्रांति, पोंगल और सूर्य के उत्तरायण का त्योहार मनाया जाएगा।

फरवरी माह के शुरुआत में षटतिला एकादशी फिर 14 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का बड़ा त्योहार मनाया जाएगा।

मार्च के महीने में महाशिवरात्रि फिर 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार आएंगे।

मई माह में वैशाख अमावस्या और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

जून के महीने में निर्जला एकादशी का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा इस माह ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा।

जुलाई के महीने विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा चार माह के लिए भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर योग निद्रा में चले जाएंगे।

अगस्त माह में नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हरियाली तीज जैसे प्रमुख त्योहार होंगे।

सितंबर में गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे प्रमुख त्योहार मनाएंं जाएंगे।

अक्तूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। 14 अक्तूबर को दशहरा, 20 अक्तूबर को करवा चौथ और 29 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

साल 2024 में दिवाली का त्योहार 01 नवंबर को मनाया जाएगा और 7 नवंबर को सूर्य आराधना का महापर्व छठ पूजा होगी।

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।