ऊधमसिंह नगर : लखीमपुर में घायल किसानों का हाल जानने पंजाब से पांच विधायक पहुंचे रुद्रपुर।

मीडिया ग्रुप, 09 अक्टूबर, 2021

रूद्रपुर। लखीमपुर खीरी काण्ड में घायल हुए किसानों का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में शुक्रवार को पंजाब के चार विधायकों ने पहुंचकर हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बता दें कि बीते दिनों लखीमपुर खीरी काण्ड में पांच किसानों की मौत हो गयी थी और एक दर्जन से अधिक किसान घायल हो गये थे। कुछ घायल किसानों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

निजी अस्पताल में भर्ती बिलासपुर निवासी किसान गुरजीत सिंह कोटिया, दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह का हाल-चाल जानने के लिए आज पंजाब के पांच विधायक फतेह सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाडी, बलविंदर सिंह, संतोख सिंह, सुरजीत सिंह धिमान यहां पहुंचे उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु बाबा के साथ घायल किसानों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पंजाब के कांग्रेसी विधायकों ने घायल किसानों हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।पांचों विधायकों ने यह भी कहा कि वह इस घटना की घोर निंदा करते हैं और वह घायल किसानों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा सरकार पूरी तरह से हिटलर शाही रवैया अपना रही है और किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का प्रयास कर रही है। किसानों का हाल जानने के बाद पांचों विधायक लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान संदीप चीमा, जगतार सिंह बाजवा, हरभजन सिंह विर्क भी मौजूद रहे।