रुद्रपुर : लालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा।

मीडिया ग्रुप, 11 सितंबर, 2023

रुद्रपुर। लालपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबेग सिंह गिल द्वारा अपना इस्तीफा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल को सोप दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इसी के साथ प्रांतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल लालपुर के अध्यक्ष शुभम पुजारा, महामंत्री सागर झाम, कोषाध्यक्ष राहुल चिलाना ने भी अपना इस्तीफा दिया है।

इन्होने भी इस्तीफा देते हुए कहा कि हम अपने व्यक्तिगत कारणों से व्यापारियों को वर्तमान में समय दे पाने में असमर्थ है जिस कारण हम अपने अपने पदों से इस्तीफा देते है।