उत्तराखंड : तराई में लगातार बारिश से जनजनित रोगों का खतरा बढ़ा।

मीडिया ग्रुप, 15 जुलाई, 2023

रुद्रपुर। बारिश के चलते घरों में गंदा पानी आने और पेयजल में दूषित पानी की मिलावट से दिमागी बुखार, हैजा, पेचिश, पोलियो, टाइफाइड आदि बीमारियों का खतरा रहता है। तराई में भी पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जलजनित रोगों के प्रति जिले में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। अधिकतर जलनजित रोग बैक्टीरिया फैलते हैं। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को अपने मकान के आसपास बरसाती पानी एकत्र न होने देने और कूलर की सफाई करने आदि के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा नगर निकायों की सहायता से ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में ब्लॉकवार लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए 1346 आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है।

जलजनित रोगों से बचाव के उपाय

– दूषित पानी को न पीएं।

– दूषित पेय पदार्थों का सेवन न करें।

– भोजन से पहले हाथ धोएं।

– स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

– घर के आसपास बरसाती पानी एकत्र न होने दें।