रुद्रपुर : होटल में एसओजी और पुलिस का छापा, दो दर्जन से अधिक लड़के लड़कियां गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 13 जुलाई, 2023

रुद्रपुर। पुलिस और एसओजी ने एक होटल में औचक दबिश दी जिससे वहां हड़कम्प मच गया। पुलिस ने होटल के रिशेपशन से रजिस्टर समेत अन्य कागजात कब्जे में लिए है।

गुरुवार की सुबह आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी नीमा बोहरा और एसओजी टीम ने धोबी घाट स्थित एएसडीआर होटल में दबिश दी। पुलिस को देख होटल मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने होटल में रुके लड़के लड़कियों से पूछताछ की और आईडी चेक की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को होटल में बिना आईडी के लोगों के रुकने की सूचना मिली।

इस पर आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी समेत एसओजी के साथ पहुंची। उन्होंने होटल के कमरों में ठहरे लड़के लड़कियों से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल में करीब दो दर्जन से अधिक लड़के लड़कियां मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। वहां पर एटीएफ की प्रभारी बसंती आर्या भी पहुंची।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से जानकारी चाही तो उनका कहना था कि पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस होटल में ठहरे लड़के लड़कियों की आईडी चेक कर रही है।