उत्तराखंड : बाघ ने पूर्व शिक्षक को बनाया निवाला, घर से 50 मीटर दूर मिला अधखाया शव।

मीडिया ग्रुप, 16 अप्रैल, 2023

नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी।

शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने मामले की।