उत्तराखंड : हाथी दांत के साथ वनकर्मी गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 05 फरवरी, 2023

रामनगर। दो दिन पूर्व पकड़े गए पौड़ी गढ़वाल के तीनों आरोपितों की निशानदेही पर हाथी दांत के साथ कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि रामनगर वन प्रभाग की टीम ने शुक्रवार को धीरेंद्र, विरेन्द्र, कोटद्वार तथा राहुल को रामनगर से हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि हाथी दांत का एक टुकड़ा कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ वन प्रभाग के मेदावन रेंज में तैनात विनोद के पास है। डीएफओ कुंदन कुमार ने शनिवार को जेल में बंद तीनों आरोपितों को कोर्ट से रिमांड पर लिया। शनिवार शाम डीएफओ, एसडीओ पूनम कैंथोला, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर व कालागढ़ वन प्रभाग के रेंजर की टीम अभियुक्त धीरेंद्र द्वारा बताई गए गोजुडा वन रक्षक चौकी में पहुंचे।

वन चौकी के अंदर से हाथी दांत को काटने में प्रयोग किया गया एक पाटल और चैकी परिसर से हाथी दांत के दो टुकड़े बरामद किये गए। इस अपराध में शामिल आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया गया। आरोपित धीरेंद्र भी पूर्व में कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्राभाग के मैदावन रेंज में फायर वाॅचर एवं मानसून वाॅचर के रूप के दैनिक श्रमिक के रूप में कार्य कर चुका है।

डीएफओ ने बताया कि दोनों वाचरों को हाथी दांत गश्त में पड़ा मिला था। जिसे वह चौकी लाकर उन्होंने उसे बेचने की ठान ली थी। तीन आरोपित हाथी दांत के कुछ हिस्से को लेकर रामनगर आए थे। टीम में रामनगर वन प्रभाग की टीम में रेंजर शेखर तिवारी, कैलाश तिवारी, वन दरोगा, प्रमोद पंत, वन दरोगा, विमल चैधरी, वन आरक्षी, गणेश, जगत आदि शामिल थे।