रूद्रपुर : दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश।

मीडिया ग्रुप, 04 फरवरी, 2023

रूद्रपुर। दहेज की मांग कर ससुरालियों द्वारा विवाहिता से मारपीट करने व उसे जलाकर माने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालियों के विरूद्ध मामला दर्ज करा दिया है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता का कहना है कि उसका विवाह 2 सिम्बर 2021 को सितारगंज निवासी से हुआ था तथा वर्तमान तक उसकी कोई सन्तान नहीं है।

विवाह के समय अपनी सामर्थ से अधिक धनराशि व्यय की गयी थी। विवाह में कुल लगभग 14,50,000 रूपये व्यय किये गये थे। उसका आरोप है विवाह के कुछ समय पश्चात से ही पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद, बहनोई ने कम दहेज लाने के लिए ताने देना शुरू कर दिया और पति द्वारा मारना भी शुरु कर दिया।

भोजन वस्त्र, उपचार आदि के लिए भी वंचित करने लगे। उसका समस्त व्यय मायके वाले पूर्ण कर रहे थे। ससुराली उसे भयभीत करने के लिए जला कर मारने का भी प्रयास करते थे और धमकी देते थे कि यदि यहाँ से भागी तो से जान से खत्म कर देंगे।

15 नवम्बर 2022 को उक्त सभी लोग एकजुट हो गये और उसे अमानवीय ढंग से मार मार कर कमरे में बन्द कर दिया। वह बेहेश हो गयी। जब उसे होश आया तो उसने 112 पर पुलिस व अपने पिता को सूचित किया। पुलिस के आने से पहले से पति घर से भाग गया । पिता उसे गम्भीर हालत में अपने साथ ले गये और उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।