उधमसिंह नगर : पहचान छुपाकर महिला के साथ रह रहा तस्कर गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 03 फरवरी, 2023

किच्छा। पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर अपना नाम बदल कर सिरोली कलां में मुस्लिम महिला से विवाह करके रहने लगा। न्यायालय में पेश न होने पर उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी न्यायालय ने जारी किया था। पुलिस ने उसको अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने पर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम राजू की तालाश में जुटी हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि राजू ने एक विधवा मुस्लिम महिला से विवाह कर लिया है और वह अपना नाम शफीक रख कर उसके साथ थाना पुलभट्टा में रह रहा है।

इसकी जानकारी मिलने पर एसओ कमलेश भट्ट ने अपना जाल फैला दिया। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली की राजू आजाद स्कूल के पास है। जिस पर एसओ कमलेश भट्ट ने हेड कांस्टेबल रविकांत शुक्ला, कांस्टेबल ललित चैधरी के साथ दबिश देकर मौलाना आजाद स्कूल के पास कच्चे मार्ग पर संदिग्ध को दबोच लिया।

आरोपी ने अपना नाम राजू बताया। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया। उसके विरुद्ध रुद्रपुर व किच्छा में शराब तस्करी के कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।