धूमधाम से मनाया गया विधायक बेहड़ का जन्म दिन।

मीडिया ग्रुप, 01 फरवरी, 2023

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ का 66 वाँ जन्म दिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 66 पौंड का एक केक काटा गया। वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने विधायक तिलक राज बेहड़ को आशीर्वाद दिया वही तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुके और उपहार भेंट विधायक तिलक राज बेहड़ की सुखी जीवन की कामना की। सर्व प्रथम विधायक तिलक राज बेहड़ महाराणा प्रताप चैक स्थित मंदिर पहुंचे तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका।

इसके बाद तमाम कांग्रेस जनों ने नगर के मुख मार्ग होते हुए विधायक कार्यालय तक जमकर ढोल नगाड़ों के साथ रोड़ शो भी किया। यहां कार्यालय में पहुंच कर विधायक तिलक राज बेहड़ ने 66पौंड का केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्य कर्ताओं एवं जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हमेशा विकास के कार्यों ध्यान केंद्रित रहता है किंतु कुछ लोग मुझ पर विकास रोकने का आरोप लगा रहे है जो निराधार है। विधान सभा क्षेत्र मै विकास के कार्यों को में रुकने नही दूंगा।

इस अवसर पर मुखरूप से वरिष्ठ नेता हरनाम सिंह नारंग, पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गौरव बेहड़, सौरव बेहड़,nसतपाल गाबा, मनोज गाबा, दलीप सिंह बिस्ट, एन यू खान, हांजी सरवर यार खां, तोशीफ हुसैन अंसारी, ताहिर मालिक, धर्मेंद्र सिंधी, राजेशप्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष चैधरी भूपेंदर सिंह, चंदन पांडे, बिना बेहड़, शाक्षी, मीनाक्षी, लाला यादव,अनिशा, आदि लोग उपस्थित थे।