रुद्रपुर: दस पेटी ई सिगरेट सहित दो गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 31 जनवरी, 2023

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 पेटी प्रतिबंधित ई सिगरेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बगवाड़ा चैकी क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने सोमवार रात स्कार्पियो में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर स्कार्पिओ को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू की।

लालपुर की ओर से आ रहे उक्त वाहन रोककर देखा तो उसमें संतोष और मदन सवार थे। पिछली सीट पर बैठे मदन द्वारा वाहन में रखी गत्ते की पेटियों के ऊपर कम्बल डालकर छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें मेड इन चाइना की दस पेटी प्रतिबंधित ई सिगरेट (160 पैकेट) बरामद हुयी।

बरामदा माल के संबंध में गिरफ्तार अभियुत्तफ गण ने बताया कि दीपेन्द्र नामक व्यक्ति ने उन्हें यह सामान दिया था। उसने कहा कि यह सामान दिल्ली ले जाएंगे जहां पहुंचने पर ठिकाने का पता बतायेगा। दीपेन्द्र के बारे में इसके अतिरिक्त कुछ नहीं जानते हैं।