उधमसिंह नगर : गदरपुर क्राप कटिंग कार्यक्रम में डीएम ने किया प्रतिभाग।

मीडिया ग्रुप, 22 अक्टूबर, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

गदरपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने शनिवार को मसीत गांव पहुंचकर फसल पर क्रॉप कटिंग प्रयोग किया। इसके लिए डीएम हाथ में दराती लेकर खुद फसल काटने लगे। उन्हें ऐसा करता देख वहां के लोग भी हैरान रह गए।

उन्होंने कहा कि जमीन से जुड़कर काम करने पर ही किसी भी काम की सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इसलिए आज उन्होंने भी क्रॉप कटिंग पर हाथ आजमाया। डीएम ने कहा कि काश्तकार अबरार अहमद के खेत नंबर 605 के 10 मीटर के संबाहु त्रिभुज के 43.3 वर्ग मीटर में प्लॉट बनकर उपज की तौल की गई, जिसमे 17.100 kg धान प्राप्त है।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है।

कृषक अबरार ने बताया कि पीआर 113 धान की फसल लगाई थी जिसमे नियमानुसार 3 बार खाद लगाने के साथ ही 4बार स्प्रे भी किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मोजूद बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई, खेलकूद गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए बच्चों को पढ़ाई तथा खेलकूद के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से परंपरागत खेती, पशुपालन आदि के विषय में विस्तार चर्चा करते हुए ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने, प्लास्टिक आदि का उपयोग न करने, पराली आदि को न जलाने की सलाह दी। इस दौरान उपजिलाधिकार राकेश तिवारी, तहसीलदार देवेंदर सिंह बिष्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी पूरन चंद, उत्तम सिंह कानूनगो गरीब सिंह राणा, लेखपाल अरुण चौहान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।