उधमसिंह नगर : किच्छा में धूम–धाम से मनाया गया युवा नेता प्रजापति का जन्मदिन।

मीडिया ग्रुप, 22 अक्टूबर, 2022

किच्छा। ग्राम पंचायत सतुईया में राजेन्द्र प्रजापति का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर राजेन्द्र प्रजापति ने अपने क्षेत्र की गरीब विधवा वा बुजुर्ग को 40 कंबल वितरित भी किया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकान्त राठौर ने राजेन्द्र प्रजापति को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रोग्राम में अजय राठौर, ग्राम प्रधान श्रीमती राजेश्वरी राजपूत, हेमन्त प्रजापति, पवन प्रजापति, ममता राजपूत, भावना राजपूत, दीक्षा राजपूत, गोल्डी, सोमपाल प्रजापति, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।