उधमसिंह नगर : किच्छा विधायक बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं।

मीडिया ग्रुप, 16 अक्टूबर, 2022

किच्छा। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर रविवार के जन-संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा अपने कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को रखे जाने वाला जनता संवाद का कार्यक्रम इस बार रविवार को रखा गया।

जिसमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड, सड़क-नाली निर्माण के अलावा चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। बेहड़ द्वारा मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अधिकांश समस्याओं का समाधान किया।

बेहड़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण कराया जाएगा।

उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन पर भरोसा किया है वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे, जनता को समस्याओं से जूझने नहीं देंगे तथा विकास का चक्र थमने नहीं देंगे।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ , गुरदास कालरा, रवि कुमार, छोटू कोली, एन यू खान , सुनीता कश्यप, ताहिर मालिक, प्रेमपाल, दुली राम, लखन यादव आदि लोग मौजूद रहे।