मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन, विधायक अरोरा ने किया मिष्ठान वितरण।

मीडिया ग्रुप, 16 सितंबर, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने वाले युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर रम्पुरा चौरासी घण्टा मन्दिर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने प्रभु श्री हनुमान की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। विधायक अरोरा ने कहा पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है और आपकी जनकल्याणी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से मुख्यमंत्री के जन्मदिन को मनाया। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा हर वर्ग लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर में अनेको कार्यक्रम हो रहे हैं निश्चित रूप से पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की रह पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

विधायक अरोरा ने कहा प्रदेश के मुख्यसेवक के रूप में अपनी सेवा दे रहे पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रभु श्री राम से यही कामना करते हैं कि आप दिन रात प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिये अपनी सेवा देते रहे।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, धर्म सिंह कोली, सुनील यादव, महेश कोली, पिंटू पाल, ललित बिष्ट, मयंक कक्कड़, गिरिश पाल, त्रिलोक कोली, रामकिशन कोली, विपिन कोली, डालचंद राजपूत,राजकुमार कोली, धर्मेंद्र आर्य, लाममन लालू,रवि दिवाकर चंद्रपाल कोली, ओमपाल कोली आदि लोग मौजूद रहे।