उधमसिंह नगर : मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर संकल्प दौड़ का आयोजन, प्रदेश मंत्री शर्मा ने गिनवाही सीएम की उपलब्धियां।

मीडिया ग्रुप, 17 सितंबर, 2022

रिपोर्ट – मनीष ग्रोवर 9837676185

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर युवाओं ने संकल्प दौड़ का आयोजन किया। इसके बाद स्वच्छता और पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। साथ ही रम्पुरा में सीएम धामी की दुर्घायु के लिए हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया।

बता दें भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था जिसके तहत आज दिन भर कई कार्यक्रम होने हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन को लेकर आज सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया।

जिला मुख्यालय पर सीएम धामी के जन्मदिन की शुरूआत संकल्प दौड़ के साथ हुई। स्टेडियम में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने संकल्प दौड़ में हिस्सा लेकर युवा सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की और युवा एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

संकल्प दौड़ का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। स्टेडियम से आरटीओ रोड होते हुए संकल्प दौड़ पुनः स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान संकल्प दौड़ के प्रथम द्वितीय तृतीय विजेताओं को वरिष्ठ नेताओं ने पुरस्कृत किया।

संकल्प दौड़ के पश्चात भाजपाईयों ने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में शहर के बाटा चौक से लेकर अग्रसेन चौक तक स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात गांधी पार्क में मुख्यमंत्री के 48वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में 48 औषधीय और फलदौर पौधे रोपे गये। बाद में रम्पुरा स्थित चौरासी घंटा मंदिर में मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु की कामना को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

श्री धामी के जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा और ईमानदार सीएम मिलना प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए वह दिन रात जुटे हुए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है।

सामाजिक सेवा और प्रदेश के विकास पर काम, नागरिक सत्यापन अभियान, विज्ञान तथा अन्य सामाजिक पेंशन में 200 रुपए की बढ़ोतरी करना, सरल भू कानून, ग्रामीण क्षेत्रें में 5जी नेटवर्क की सुविधा, पर्यावरण मित्रें का मानदेय बढ़ाने समेत तमाम ऐसे कल्याणकारी काम किये हैं जिन्होंने उन्हें जन जन का प्रिय बना दिया है।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की जिस उर्जा और उत्साह के साथ काम कर रहे है उससे निश्चित ही उत्तराखण्ड आने वाले वर्षों में विकास में नंबर वन पर होगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, मोहन तिवारी, तरूण दत्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल पटेल, राजेश शर्मा, बलराम बंसल, चंदन सक्सेना, जेबी सिंह, पवन शर्मा, सतीश अरोरा, बलराम अग्रवाल, डा0 राजीव सिंह, रघुनाथ सिंह, परवेश साहनी, सुशील चौहान, प्रमोद शर्मा, किरन राठौर आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।