उधमसिंह नगर : भाईचारा एकता मंच का बढ़ता कुनबा, कई समाजसेवियो ने ली संगठन की सदस्यता।

मीडिया ग्रुप, 13 सितंबर, 2022

रिपोर्ट – बादल गंगवार 

रुद्रपुर। बेजुबान जानवरों की लंबे समय से सेवा करने वाली समाजसेवी अंजना सिंह और विमला देवी ने आज भाईचारा एकता मंच के कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ली।

संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर भाईचारा एकता मंच की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि बेजुबान जानवरों की सेवा करने वाले किशन मंडल संगठन की ओर से बेजुबान जानवरों की सेवा में पहले से ही लगे थे और अब अंजना सिंह और विमला देवी ने संगठन की ऑफिशियली ज्वाइनिंग कर ली है।

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव, किशन मंडल, अंजना सिंह, विमला कोली, सुशीला देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नन्नू सिंह पाल, विक्रम महौरी आदि मौजूद थे।