महामण्डलेश्वर 1008 संत सुभाष बापू जी महाराज नही रहे।

मीडिया ग्रुप, 23 जुलाई, 2022

रुद्रपुर। महामण्डलेश्वर 1008 संत श्री सुभाष बापू जी महाराज आज अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण करके बैकुण्ठलोक पधार गए हैं। पिछले कुछ समय से बापू जी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। आज वह अपना शरीर छोड़ ब्रह्मलीन हो गए।

उधम सिंह नगर सहित पूरे भारत में बापू जी के कई अनुयाई हैं और बापू जी को अपना धर्म गुरु मानते हैं। श्री बापू के कई स्थानों पर आश्रम बने हुए हैं, जहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। गदरपुर में भी उनके अनुयायियों द्वारा उनका आश्रम बना रखा है, जहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। श्री बापू के शरीर छोड़ने पर उनके अनुयाई काफी दुखी है।