ब्रेकिंग : विजिलेंस ने उधमसिंह नगर में कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 23 जुलाई, 2022

ऊधमसिंहनगर। सितारगंज में एक किसान से दाखिल खारिज के नाम में नौ हजार रुपया की मांग करने वाले बंदोबस्ती कानूनगो को विजिलें टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने की एवज में उससे ले रहा था। उन्होंने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ला रही है।

शनिवार को दोपहर बाद विजिलैंस ने कानूनगो को गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की राशि उसे दी। टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया।