उत्तराखंड : युवक ने आत्महत्या के प्रयास में ब्लेड से गर्दन की नस काटी, हालत नाजुक।

मीडिया ग्रुप, 19 मई, 2022

हल्द्वानी। शहर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने बाजार के बीच ब्लेड द्वारा अपने हाथों से अपनी ही गर्दन को काट दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी मात्रा में उसका खून निकल चुका था और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दिल दहला देने वाली घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके फौरन बाद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुचाया। लेकिन युवक की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक एसटीएच की माइनर इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना बनभूलपुरा में जीनत टेंट हाउस के निकट घटित हुई।

बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है जिसका बेस अस्पताल के मनोरोगी विभाग में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रिजवान जिला रामपुर का रहने वाला है। जिसकी ससुराल ताज मस्जिद के पास बताई जा रही है । अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आस-पास खड़े लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक रिजवान पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल इंदिरानगर आया हुआ था। वही पार्षद महबूब आलम ने बताया कि रिजवान ने आज सुबह उनके निवास स्थान के पास की परचून की दुकान से एक ब्लेड खरीदा, जिसके पैसे भी रिजवान में दुकान स्वामी को नही दिए। जिसके बाद रिजवान ने थोड़ी सी दूर जाकर अपने गले की नस को काट दिया। बताया जा रहा है कि रिजवान नशे का आदि था तथा वह इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था।