ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर भाजपा प्रत्याक्षी शिव अरोरा के चुनाव कार्यालय का सांसद लॉकेट चटर्जी ने उद्घाटन।

मीडिया ग्रुप, 28 जनवरी, 2022

रुद्रपुर। भाजपा की उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने रुद्रपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के नैनीताल रोड स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों ने यह भरोसा दिलाया कि रुद्रपुर सीट भाजपा की थी, है और भविष्य में भी रहेगी। उद्घाटन के दौरान जयश्री राम का उदघोष वातावरण में गूंजता रहा। खास बात यह थी कि इस मौके पर भाजपा नेताओं ने एकजुटता दिखाई।

भाजपा की उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी व पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी ने फीता काट कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, मधु राय, वेद ठुकराल लगातार आदि मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा रुद्रपुर से विजयी रही है और विजयी रहेगी। कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जहां तक प्रत्याशी चयन का सवाल है तो पार्टी बहुत सोच समझकर टिकट देती है। पार्टी हाईकमान यह तय करता है कि किसको कब क्या जिम्मेदारी देनी है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजेगी। कहा कि भाजपा ही हिन्दुत्व की रक्षा करने वाली पार्टी है। भाजपा के पास विकास का वीजन है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर जनता का रूझान भाजपा की ओर है। भाजपा की लहर आने वाले दिनों में प्रचण्ड लहर में तब्दील होने जा रही है। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ जन जन तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी और सुरेश कोली ने संयुक्त रूप से किया।