ऊधमसिंह नगर : भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मीडिया ग्रुप, 15 जनवरी, 2022

रिपोर्ट-मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र की जनता में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के प्रति खासा उत्साह देखा गया।

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दम खम दिखाने में जुट गई हैं। जिस क्रम में ऊधमसिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति के चलते प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा का सत्ता में रहना बहुत जरूरी है।

अरोरा ने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर अमित नारंग, सुदर्शन विश्वास, सुनील यादव , मयंक कक्कड़, सुरेंद्र कालरा, रवि सरकार, अर्जुन सिंह अन्य लोग मौजूद रहे।