ऊधमसिंह नगर : भाजपा को झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने 24 जिला पंचायत सदस्यों सहित कांग्रेस का थामा दामन।

मीडिया ग्रुप, 27 दिसंबर, 2021

देहरादून। ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत की अध्यक्ष रेनू गंगवार उनके पति सुरेश गंगवार समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस भवन सोमवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की मौजूदगी में रेनू गंगवार, उनके पति सुरेश गंगवार समेत 24 जिला पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

इस दौरान भारी संख्या में ऊधमसिंह नगर से पार्टी कार्यकर्ता यहां पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण के बहाने चुनाव पीछे टालने की कोशिश शुरू कर दी है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध् करेगी।

उन्होंने आरोप लगाए की हार के डर से भाजपा चुनाव दो से तीन महीने टालने को कोशिश कर रही है, जिससे वो अपने लाभ के लिए प्रदेश में कुछ दिन और सरकारी मशीनरी दुरुपयोग किया जा सके।