उत्तराखंड: सीएम पर वादा खिलाफी का आरोप, पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का शासनादेश नहीं हो सका जारी।

मीडिया ग्रुप, 27 दिसंबर, 2021

देहरादून। 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के स्वजन एक बार फिर सड़क पर उतर गए हैं। पुलिसकर्मियों के स्वजनों ने गांधी पार्क से रोष रैली निकालकर जोरदार प्रर्शन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अक्टूबर को ग्रेड पे देने का आदेश जारी किया था, लेकिन ग्रेड पे संबंधी अब तक शासन से शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। पुलिसकर्मियों के स्वजन शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर कई मंत्रियों व पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकल पाया है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही चुनाव आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे का मामला अधर में लटक सकता है। इसी बात को लेकर स्वजनों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कियां पुलिस कर्मियों के परिजनों ने गांधी पार्क से रोष रैली शुरू की। इस दौरान सड़कों पर नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेड पे शीघ्र लागू करने की मांग की गयी।