ऊधमसिंह नगर : मनजिंदर सिरसा के फोटो पर किसानों ने पोती कालिख़।

मीडिया ग्रुप, 09 दिसम्बर, 2021

गदरपुर। किसान आंदोलन के दौरान सरकारी चमचागिरी करके भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिंह सिरसा का विरोध करते हुए किसानों ने मुख्य मार्ग में लगी उनकी फ्लेक्सी को काले रंग से पोत कर उनका बहिष्कार करने का आहवान किया।

तराई किसान संगठन के प्रदेशध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में किसानों ने मनजिंदर सिरसा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

कलसी ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों को बरगलाते हुए अपनी पैठ बना चुका सिरसा वर्तमान में पद के लालच में सरकारी टट्टू बन कर किसानों एवं सिख धर्म से गद्दारी कर चुका है जिसके विरोध के लिए तमाम संगत द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया, इंद्रपाल सिंह संधू, गुरबख्श सिंह, रविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, यशवंत सिंह ,श्रेष्ठ सिंह, सलिंदर सिंह, परमपाल सिंह, बलदीश सिंह रूपचंद, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जसपाल सिंह, बरीत सिंह आदि शामिल थे।