रुद्रपुर। शहर की ऐतिहासिक एवं पुरातन बस स्टैंड वाली श्री रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा को महासचिव, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमेटी के निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा ने बताया कि रामलीला मंचन की स्वर्णिम परंपरा को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं अनुशासित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़ तथा सदस्यों की अनुशंसा के बाद कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आपसी विचार-विमर्श से वर्किंग कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें तिलक राज बेहड़ को संरक्षक, मनोज गाबा को अध्यक्ष, सुशील गाबा को महासचिव एवं संचालन, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्वयक बनाया गया।
नरेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा और महावीर आजाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा एवं अशोक गुम्बर को सचिव बनाया गया। सुभाष खंडेलवाल एवं संदीप धीर को डायरेक्टर तथा विजय जग्गा को मंच सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा ओम प्रकाश अरोरा, केवल कृष्ण बत्रा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, बिट्टू ग्रोवर एवं रवि बठला को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी ने रामलीला मंचन की वर्षों पुरानी परंपरा को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित बनाने तथा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
