ऊधमसिंह नगर को मिले 29 नए एएसआई

रुद्रपुर। पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति स्थानांतरण सूची के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस को 29 नए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) मिले हैं। पदोन्नति के बाद जिले में पुलिस बल को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सूची के अनुसार जिले में पहले से तैनात 11 मुख्य आरक्षकों को पदोन्नति के बाद ऊधमसिंह नगर में ही यथावत रखा गया है। इनमें रघुवर सिंह, भगवान राम, संतोष कुमार, हेम चंद्र आर्य, भगत सिंह पांगती, जगदीश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश राम, बलराम सिंह, जगदीश राम और चंचल सिंह शामिल हैं।

वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत समेत विभिन्न जिलों से 18 पदोन्नत पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित कर ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। इनमें लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र सनवाल, चैत सिंह बोनाल, फिरोज खान, राम सिंह, खेम सिंह मनराल, महिमन कुमार, दिवाकर वर्मा, कैलाश चंद्र, दीप चंद्र सिंह, भगत राम, संजय कुमार, लक्ष्मण सिंह नेगी, दीपक सिंह खनका, प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह अधिकारी और दीपक लेखक समेत अन्य शामिल हैं। पदोन्नति के बाद जिले में तैनात 18 पुलिस कर्मियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।