गदरपुर: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, दफनाने की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस

गदरपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

वार्ड 11 निवासी व्यक्ति की बेटी की शाम पांच बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों का कहना है कि युवती को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संवाद

इसी बीच किसी ने युवती की मौत को संदिग्ध बताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एसआई संजय बोरा और एसआई मेघा शर्मा टीम के साथ वहां पहुंच गए। परिजनों का कहना था युवती के अचानक पेट में दर्द और उल्टियां होने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए के जाया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।