रुद्रपुर की एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बरेली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात बरेली निवासी सगीर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक अक्सर रुद्रपुर आता था और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
इस दौरान उसने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
