उत्तराखंड: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर अवकाश की तिथि में बदलाव, 24 नवंबर का अवकाश कैंसिल, 25 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय।
मीडिया ग्रुप, 23 नवंबर, 2025
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाशों की सूची में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर घोषित अवकाश की तारीख बदल दी है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को निर्धारित था, लेकिन अब संशोधित आदेश के अनुसार 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को पूरे राज्य में अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड द्वारा अधिसूचना संख्या 1647/XXXII(15)/G/2025–74(सा०)/2016 दिनांक 23 नवंबर 2025 के माध्यम से यह संशोधन जारी किया गया। आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
अवकाश निम्न सभी पर लागू रहेगा—
✔ सभी सरकारी कार्यालय
✔ अर्द्ध-सरकारी एवं स्वायत्त संस्थान
✔ शैक्षणिक संस्थान
✔ विधानसभा
इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन संस्थानों में सामान्य साप्ताहिक अवकाश के नियम लागू होते हैं, उन पर पूर्व की भांति लागू रहेंगे। शासनादेश के अन्य नियम यथावत रहेंगे। अवकाश से संबंधित अन्य सभी शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल अवकाश की तिथि को संशोधित किया गया है।
