रुद्रपुर। पुलिस ने ढ़ाई लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में नशे के कारोबार में लगे तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस को लगातार सफलतायें मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष केलाखेड़ा अशोक कुमार के नेतृत्व में चौकी बेरिया दौलत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर सुरेश को 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस के साथ अपनी मोटर साईकिल परें जाते गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के साथ उनि, नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी, चौकी बेरिया दौलत, अपर उनि मुकेश चन्द्र, कांस्टेबल जंगदीश सिंह नगरकोटी व हरी सिंह शामिल थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा।