उधमसिंह नगर : भाजपाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई जलेबी, आतिशबाजी कर झूम

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया, आतिशबाजी की, और एक दूसरे को जलेबी खिलाकर बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा, “कांग्रेस ने किसानों, पहलवानों और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए। हरियाणा की जनता, खासकर किसान, पहलवान और युवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के समर्थक हैं और देश के विकास के लिए भाजपा को चुना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को बाधित करने वाली देश विरोधी ताकतें असफल हो रही हैं क्योंकि जनता प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भाजपा के परिवार के लगातार बढ़ने पर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली ने की। इस दौरान प्रमुख रूप से नाथूलाल गुप्ता, विक्की बाल्मीकि, सुनील ठुकराल, देव मेनन, संदीप बाजवा, शिवम जग्गा, ममता त्रिपाठी, शालिनी बोरा, राकेश सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, विजय तोमर, नरेंद्र चौहान, गजेंद्र प्रजापति, भीम सेन गुप्ता, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।