रुद्रपुर : सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

रुद्रपुर। शहर की एक काॅलोनी में एक बार फिर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगाई है।

रविवार को कौशल्या में बहने वाले नाले के बाहर लोगों ने विशाल मगरमच्छ देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रेंजर भूपाल सिंह कैड़ा ने बताया कि वन कर्मी मौके पर भेजे गए लेकिन तब तक मगरमच्छ पानी से भरे नाले में घुस गया।

इस दौरान एक बार फिर मगरमच्छ नाले से निकला लेकिन भीड़ देखकर दोबारा नाले में चला गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कौशल्या इनक्लेव में मगरमच्छ दिखा था। शुक्रवार रात को तीनपानी डाम फुलसुंगा में पानी से भरी सड़क पर भी मगरमच्छ देखा गया था।