Viral Video: सिर पर दो सिलेंडर और एक घड़ा रख कर महिला ने किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने के लिए मिलते हैं। कई बार इन वीडियोज में लोगों को हैरान करने वाला टैलेंट भी देखने के मिलता है, जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसमें लोगों का टैलेंट हमें चिंता में डाल देता है। कई बार लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जानलेवा स्टंट करने को भी तैयार हो जाते हैं।

इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला अपने सिर पर दो-दो सिलेंडर लेकर डांस करती हुई दिख रही है। इतना ही नहीं दो सिलेंडर के ऊपर एक मटका भी रहा है। हैरानी की बात यह है कि महिला इतना भार अपने सिर पर लेकर डांस कर रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वायरल वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neetu ❤️ (@_neetu_5650)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली साड़ी में नजर आ रही एक महिला अपने सिर पर एक नहीं बल्कि दो-दो सिलेंडर रखकर डांस कर रही है। एक के ऊपर एक रखे दो सिलेंडर के ऊपर एक घड़ा भी रहा है। इस दौरान महिला का बैलेंस देखकर हर कोई हैरान है और महिला की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा है।

आपको बता दें कि नीतू नाम की यह महिला अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आए दिन इस तरह की वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर और भी कई बैलेंसिंग की देखने को मिल सकती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर _neetu_5650 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 67 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। साथ ही इस वीडियो को करीब 3.3 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसके अलावा बहुत से लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और महिला की तारीफ कर रहे हैं।