उत्तराखंड : सीएम धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व विधायक व वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

उत्तराखंड। सीएम धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले पूर्व विधायक व उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है। गहतोड़ी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

सीएम धामी व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने गहतोड़ी के निधन पर शोक प्रकट किया। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से धामी के हारने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल 2022 को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था जिसके बदले उनको वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।