Viral Video: रूस-यूक्रेन के युद्ध दौरान आसमान में दिखा यूएफओ! सैनिकों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

दुनिया में समय-समय पर अजीबोगरीब चीजें देखीं जाती हैं। कई लोग यूएफओ और एलियन तक देखने का दावा करते हैं। अब यूक्रेन में एक सैनिक ने ऐसा ही दावा किया है। उसका दावा है कि उसने विशाल इमारत जितनी बड़ी एक डिस्क की तरह चीज देखी है। लेकिन, जंग होने की वजह से उसे लगा कि यह रूस का कोई बड़ा विमान है। ध्यान से देखने बाद उसने दावा किया कि यह एक यूएफओ है।

यूक्रेन के डोनेत्स्क प्रांत में बीते शुक्रवार यह घटना हुई थी। एक सैनिक ड्रोन ऑपरेटर था और वह अपने एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को 500 फीट की ऊंचाई पर चला रहा था। उस दौरान तेज हवाएं चल रही थीं। फिर अचानक उसे 1300 फीट लंबी एक चीज दिखाई दी, जो तेज हवा चलने के बाद भी हवा में स्थिर लटक रही थी।

सबसै हैरानी वाली बात यहै कि सौनिक और उसे साथियों ने पहली बार ऐसी चीज देखी थी। शुरू में उन लोगों को लगा किय यह रूस ने कोई नई चीज बनाई है, लेकिन बाद आशंका जताई गई कि यह यूएफओ हो सकता है। यह वस्तु लगभग 2 से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म होगी, जो कभी वॉरजोन में नजर नहीं आई है।

वेदिम नाम के एक यूक्रेनी सैनिक ने एक मीडिया को बताया कि इस चीज को देखकर बहुत हैरान हो गए थे। वैदिम ने कहा कि वह और उसके साथी इसे देखने के बाद डरे नहीं, क्योंकि 2022 के रूसी हमले के बाद वह अब किसी चीज से नहीं डरते।

वेदिम और उसके साथियों ने इस यूएफओ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। एक्स पर @albafella1 नाम के अकाउंट वीडियो शेयर किया गिया है और यूक्रेनी सैनिकों ने डिस्क के आकार की अजीब से चीज को कॉम्बैट जोन में देखा।