ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में इलेक्ट्रिकल्स एसोसिशन का गठन, शिवा चावला अध्यक्ष, प्रभात खुराना महामंत्री, सोनू अनेजा मीडिया प्रभारी।

मीडिया ग्रुप, 15 सितंबर, 2023

रुद्रपुर में इलेक्ट्रिकल्स के व्यापार से जुड़े व्यापारियों द्वारा इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन का गठन किया गया है। व्यापारियों की एक बैठक शुक्रवार को गुलाब रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में इलेक्ट्रिकल्स एसोसिशन का गठन कर सर्व सम्मत्ति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिशन के सरपरस्त के रूपमें मांगेराम गर्ग, गर्ग इलेक्ट्रिकल्स, राजीव गंभीर, रिलायंस इलेक्ट्रिकल्स, अशोक चिलाना, देव होम एप्लायंस एंड इलक्ट्रिकल्स, राजकुमार अरोरा, आर.के. इलेक्ट्रिकल्स, देवी दयाल, अनेजा, अनेजा इलेक्ट्रिकल्स को चुना गया।

वहीं नगर अध्यक्ष के रूपमें शिवा चावला, जय अम्बे इलेक्ट्रिकल्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र साहनी, साहनी इलेक्ट्रिकल, नगर महामंत्री प्रभात खुराना, शिवम इलेक्ट्रिकल्स, नगर कोषाध्यक्ष दिलीप गुगलानी, संगम इलेक्ट्रिकल उपाध्यक्ष संदीप विजन, गौरव एंड कंपनी, नगर प्रवक्ता हिमांशु, खत्री एजेंसी, मीडिया प्रभारी सोनू अनेजा, गुरुकृपा ट्रेडिंग कंपनी एवं विभोर बठला, स्टार सेल्स कॉर्पोरेशन को चुना गया।

पदाधिकारी चुने गए व्यापारियों द्वारा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों द्वारा चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी गई।