रुद्रपुर : टैम्पो की टक्कर से घायल महिला की मौत।

मीडिया ग्रुप, 21 अगस्त, 2023

रूद्रपुर। लगभग दो माह पूर्व किच्छा मार्ग पर टेम्पों की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी टेम्पो चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

दर्ज रिपोर्ट में महिलार ने कहा है कि उसकी पुत्री गीता का विवाह किच्छा में हुआ था। उसके दो लडके उम्र 09 वर्ष व 04 वर्ष है। पुत्री की नाराजगी होने के कारण वह अपने मायके में रहती थी।

25 जून को रात्रि लगभग 9 बजे रम्पुरा चौकी के सामने जा रही थी। वह आ रहे थे। तभी टैम्पो संख्या यूके 06 टीए 8539 के चालक ने गीता को टक्कर मार दी। जिससे उसकी गम्भीर चोटें आयी। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जहां 26 जून को उसकी मृत्यु हो गयी। टैम्पो को पुलिस वालों ने उसी समय पकड़ लिया था तथा चौकी में खड़ा किया।

जब वह रम्पुरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट लिखाने गयी तो टैम्पो स्वामी चौकी में पहुँचा उसने फैसला करने से इन्कार कर दिया।

टैम्पो चालक बोला तुम्हें जो करना है कर लो कुछ नही दूँगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करन जांच शुरू कर दी है।